Rpsc 2nd Grade Online Correction Last Date : राजस्थान लोक आयोग द्वारा द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के 2129 पदों के लिए 11 दिसंबर को विस्तृत विज्ञापन जारी किया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कुल आठ विषयों के 2129 पदों पर विज्ञापन जारी किया है। जिसमे सर्वाधिक पद गणित विषय के 694 पद है। वरिष्ठ अध्यापक के ऑनलाइन आवेदन 26 दिसंबर 2024 से 24 जनवरी 2025 तक स्वीकार किए जायेगे। आयोग परीक्षा की तिथि आधिकारिक पोर्टल पर अलग से प्रेषित की गई ।

वरिष्ठ अध्यापक आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 24 जनवरी है। आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक आवेदन में त्रुटि सुधार का अवसर 3 फरवरी तक दिया जाएगा। उसके बाद किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए अवसर नहीं दिया जाएगा। इसलिए समय रहते यदि आवेदन में कोई त्रुटि हो तो सुधार कर लेवे।
Rpsc 2nd Grade Teacher Overview
Organization | Rajasthan Public Service Commission , Ajmer (RPSC) |
Name Of Post | Rpsc 2nd Grade Teacher |
Notification Out | 11 December |
Apply Mode | Online |
Application Start | 26 December |
Application Last Date | 24 January |
Online Correction Last Date | 03 February |
Post | 2129 + |
Official Website | rpsc.rajasthan.gov.in |
Rpsc 2nd Grade Online Correction Last Date
आयोग द्वारा आवेदन करने की अंतिम तिथि से दस दिन बाद आवेदन त्रुटि में सुधार करने का अवसर दिया जाता है। Rpsc 2nd Grade में 3 फरवरी तक आवेदन में त्रुटि सुधार का अवसर दिया गया है। त्रुटि सुधार के लिए आयोग अभ्यर्थियों से 500 रुपये शुल्क वसूल करेंगी। समय रहते आप आवेदन मे त्रुटि सुधार कर सकते है। इसके बाद आयोग द्वारा कोई अवसर नहीं दिया जाएगा। जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन किए है उसको एक बार जरूर चेक कर लेवे ताकि जाने अनजाने मे हुई भूल को सुधारा जा सके।
Rpsc 2nd Grade Exam Pattern
S. NO. | SUBJECT | No of Question | Total Marks |
1. | राजस्थान का भौगोलिक , ऐतिहासिक , सांस्कृतिक और सामान्य ज्ञान | 40 | 80 Marks |
2. | राजस्थान के संदर्भ में समसामयिकी | 10 | 20 Marks |
3. | विश्व और भारत का सामान्य ज्ञान | 30 | 60 Marks |
4. | शैक्षिक मनोविज्ञान | 20 | 40 Marks |
TOTAL | 100 | 200 Marks | |
1. | सभी प्रश्नों के अंक समान है। नेगेटिव मार्किग एक तिहाई होगी। | ||
2. | वरिष्ठ अध्यापक पद के लिए प्रतियोगी परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र 200 अंक का सामान्य ज्ञान का होगा। | ||
3. | प्रश्न पत्र की अवधि दो घंटे की होगी । |
Rpsc 2nd Grade Application Process
❖ राजस्थान एसएसओ पोर्टल पर जाकर एसएसओ आईडी और पासवर्ड से Login करें।
❖ पोर्टल के मुख्य पृष्ठ पर Recruitment Portal के विकल्प पर प्रेस करें।
❖ इसके पश्चात इस समय चालू भर्तियों की लिस्ट में आपको Rajasthan Senior Teacher Recruitment 2024 के लिए Apply Now पर प्रेस कर देना है।
❖ स्क्रीन पर राजस्थान द्वितीय श्रेणी शिक्षक (RPSC 2 ND GRADE) फॉर्म का पृष्ठ खुलेगा।
❖ द्वितीय श्रेणी शिक्षक एप्लिकेशन फॉर्म में पर्सनल और एज्युकेशन क्वालीफिकेशन से जुड़े आवश्यक जानकारी विवरण दर्ज करके Next पर क्लिक करें।
❖ नए पृष्ठ में मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
❖ फिर पासपोर्ट साइज का नवीनतम फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करें और Next के बटन पर क्लिक कर दें।
❖ नए पेज में आयोग द्वारा निर्धारित श्रेणी अनुसार एप्लिकेशन फीस का ऑनलाइन भुगतान करें।
❖ इसके बाद स्क्रीन पर RPSC 2nd Grade Teacher Online Form में भरी गई पूरी जानकारी दिखेगी।
❖ आवेदन पत्र में दर्ज किए गए विवरणों को अच्छे से चेक करके Submit के विकल्प पर क्लिक कर दें।
❖ भविष्य में आवेदन पत्र के उपयोग के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।
Rpsc 2nd Grade Subject Wise Posts
विषय | पद |
गणित | 694 |
विज्ञान | 350 |
अंग्रेजी | 327 |
संस्कृत | 309 |
हिन्दी | 288 |
सामाजिक विज्ञान | 88 |
पंजाबी | 64 |
उर्दू | 9 |
कुल योग | 2129 |
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित द्वितीय श्रेणी शिक्षक की तैयारी करने के लिए आप रोजाना ऑनलाइन टेस्ट देकर अपने स्वयं का मूल्याकन कर सकते है। रोजना टेस्ट सीरीज से रिवीजन के साथ साथ अपना मूल्यांकन भी हो जाता है जिससे अभ्यर्थी में आत्मविश्वास जागृत होता है।