Hindi Grammar Online Test for REET : नमस्कार साथियों आज हम लेकर आयें है अध्यापक पात्रता परीक्षा 2025 ( आरईईटी )के लिए हिन्दी व्याकरण के अति महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी REET 2025 ये प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए रामबाण सिद्ध होगी अतः इस प्रश्नोत्तरी को आप एक बार अवश्य अटेन्ड करे और अपने मित्रों के साथ share करें । हिन्दी व्याकरण टेस्ट की लिंक नीचे दी गई है। आप इस लिंक पर क्लिक करके इस टेस्ट को दे सकते है। ये प्रश्न NCERT व RBSE पुस्तकों से बनवाए गए है।

Hindi Grammar
- इस टेस्ट में कुल 30 प्रश्न है।
- सभी प्रश्न करने अनिवार्य है।
- प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है।
- नकारात्मक अंक इस टेस्ट में नही रखा गया है।
- टेस्ट को पूरा हल करने के बाद SUBMITE पर क्लिक करे।
इस टेस्ट का अभ्यास करने के लिए विज़िट करे –
1.उच्चारण की दृष्टि से व्यंजनों को कितने भागो में बांटा गया है ?
- सात
- आठ
- नौ
- दस
2.इनमे से महाप्राण वर्ण कौनसा है ?
- य
- क
- ज
- स
3.एक या एक से अधिक वर्णों से बने सार्थक ध्वनि – समूह को क्या कहते हैं ?
- वर्ण
- ध्वनि
- शब्द
- वाक्य
4.खिड़की शब्द है –
- तत्सम
- तद्भव
- देशज
- विदेशी
5.इनमे से व्यक्ति वाचक संज्ञा किसमे नही है ?
- अभिषेक
- कामिनी
- हिमालय
- विद्यालय
6.यह , वह , इस , उस , ये , वे ,आदि किस सर्वनाम का बोध कराते है ?
- पुरुषवाचक सर्वनाम
- निश्चय वाचक सर्वनाम
- अनिश्चय वाचक सर्वनाम
- निजवाचक सर्वनाम
7.तुम अपनी पुस्तक पढ़ों , वाक्य में सर्वनाम का कौनसा भेद है ?
- पुरुष वाचक सर्वनाम
- प्रश्न वाचक सर्वनाम
- निश्चय वाचक सर्वनाम
- निज वाचक सर्वनाम
8.उस पुस्तक को पढ़ो , वाक्य में विशेषण का प्रकार है ?
- गुणवाचक
- सार्वनामिक
- व्यक्ति वाचक
- परिमाण वाचक
9.निम्नलिखित में से किस शब्द में संज्ञा से विशेषण नही बना हुआ है ?
- प्यारा
- सामाजिक
- भगोड़ा
- भारतीय
10.संज्ञा , सर्वनाम व विशेषण से कौनसी क्रिया का निर्माण होता है ?
- पूर्वकालिक क्रिया
- प्रेणार्थक क्रिया
- सहायक क्रिया
- नामधातु क्रिया
11.इनमे से एक वचन का समूह है –
- जनता , वर्षा , हवा , आग
- बाल , होश , हाल चाल , प्राण
- प्राण , जनता ,हवा
- बाल , होश , आग
12.अपना कार्य स्वयं करे , वाक्य में कारक का कौनसा भेद है –
- अपादान कारक
- सम्बन्ध कारक
- अधिकरण कारक
- संबोधन कारक
13.व्याकरण में क्रिया के होने वाले समय को कहते हैं –
- काल
- वचन
- लिंग
- क्रिया
14.निम्नलिखित में से किस वाक्य में कर्त्तृ वाच्य का उदाहरण नही है ?
- वह पत्र लिखता है।
- प्रशांत ने पुस्तक पढ़ी।
- गर्मियों में खूब नहाया जाता है ।
- मैं अब चल नही पाता।
15.सही वाक्य है –
- हम हमारी पुस्तकें बेचते है।
- हम अपनों की पुस्तकें बेचते है।
- हम अपनी पुस्तकें बेचते हैं।
- हम हमारी पुस्तकें बेचते हैं।
इन्हें भी पढे – REET परीक्षा का टाइम टेबल जारी
16.निम्न में से सही संधि किसमे नही हुई ?
- नर + ईश = नरेश
- द्वारका + ईश = द्वारकेश
- पर + उपकार = परोपकार
- प्रो + उज्ज्वल = प्रोज्ज्वल
17.देवैश्वर्य का सही संधि विच्छेद होगा –
- देव + ईश्वर्य
- देव + ऐश्वर्य
- देवी + ईश्वर्य
- देवी + ऐश्वर्य
18.तन्वंगी में कौनसी संधि है ?
- दीर्घ
- गुण
- यण
- व्यंजन
19.दयार्द्र में कौनसा समास है ?
- अव्ययीभाव समास
- तत्पुरुष समास
- कर्मधारय समास
- बहुव्रीहि समास
20.निम्न में से द्वन्द्व समास किसमे नही है ?
- शीतापत
- शीतोष्ण
- सुरासुर
- अमचूर
21.उपेक्षा में कौनसा उपसर्ग है ?
- अ
- अव
- उप
- अभि
22.किस में इनी प्रत्यय का सही प्रयोग नही हुआ है ?
- हंसिनी
- हथिनी
- भिखारिनी
- सरोजिनी
23.मर्त्य किसका पर्यायवाची शब्द है ?
- मनुष्य का
- महादेव का
- युवक का
- राजा का
24.आदि – आदी युग्म शब्द का सही युग्म है –
- मानसिक कष्ट – शारिरिक कष्ट
- प्रारम्भिक – आदत वाला
- आदत वाला – प्रारम्भिक
- अंत तक – प्रारम्भ
25.वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध रूप है –
- नुपुर
- वालीबाल
- बारहवी
- कालिदास
26. ‘ य ‘ प्रत्यय युक्त शब्द नहीं है ?
- सौन्दर्य
- औदार्य
- शौर्य
- गांगेय
27. विद्या – धन में कौनसा समास है ?
- बहुब्रीहि समास
- कर्मधारय समास
- द्विगु समास
- अव्ययीभाव समास
28. निम्न में से कौनसे विकल्प में वर्तनी की दृष्टि से सही शब्द है ?
- ग्रहीत
- आमिश
- ऊंट
- श्रेयस्कर
29. सर्वनाम में कारक कितने होते है ?
- पाँच
- छह
- सात
- आठ
30. सोहन पढ़कर सो गया । वाक्य में कौनसी क्रिया का प्रयोग किया गया ?
- सामान्य क्रिया
- प्रेरणार्थक क्रिया
- पूर्वकालिक क्रिया
- नाम धातु क्रिया
प्रतिदिन टेस्ट सीरीज में भाग लेने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वॉइन करे।