Details of vacant posts in education department : राजस्थान में शिक्षा विभाग में सवा लाख से अधिक पद रिक्त चल रहे है । शिक्षा विभाग के विभिन्न कैडर में कुल 3,70,891 पद है जिसमे से 1,24,996 पद रिक्त है । राजस्थान सरकार ने बजट के दौरान वित्त मंत्री दिया कुमारी ने कहा था कि आगामी 5 वर्ष में 4 लाख नौकरियां राजस्थान के बेरोजगार युवाओ की दी जाएगी । इस वर्ष 1 लाख सरकारी नौकरियां प्रस्तावित है ।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने हाल ही में परीक्षा तिथि के साथ परीक्षा परिणाम का कलेंडर जारी किया है। बोर्ड ने 70 परीक्षाओ का कलेंडर जारी किया है । इसमें तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन रीट परीक्षा के बाद आगामी साल नवंबर माह में आयोजित की जा सकती है । ऐसे में तृतीय श्रेणी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी तैयारी में लग जाए क्योंकि पाठ्यक्रम विस्तृत एवं प्रतिस्पर्धा ज्यादा होने के कारण अभी तैयारी में लगने से आपको ज्यादा फायदा हो सकता है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग में रिक्त पद
हालांकि माध्यमिक शिक्षा में बहुत सारे पद रिक्त है लेकिन यहाँ पर मुख्य मुख्य विभाग के पदों की जानकारी सांझा की जा रही है ।
क्र. संख्या | पदनाम | रिक्त पद |
1. | वरिष्ठ अध्यापक | 25,351 |
2. | चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी | 22,558 |
3. | स्कूल व्याख्याता | 17,338 |
4. | उप प्राचार्य | 7,554 |
5. | प्राचार्य | 7,446 |
6. | कनिष्ठ सहायक | 5,796 |
7. | बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक | 3,542 |
8. | वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक | 1962 |
9. | लेब परिचारक | 1261 |
10. | वरिष्ठ सहायक | 904 |
सर्वाधिक खाली पद शिक्षकों के
माध्यमिक शिक्षा विभाग में सर्वाधिक खाली पद वरिष्ठ अध्यापक के है । ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि सबसे राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा स्कूल व्याख्याता एवं वरिष्ठ अध्यापक की बड़ी भर्ती आने की संभावना है । प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद अब नई भर्तियों का दौर शुरू हो चुका है । अब जल्द ही शिक्षा विभाग में नहीं भर्तियाँ आने वाली है ।
JOIN WHATSAPP | CLICK HERE |
JOIN TELEGRAM | CLICK HERE |